ARIvidya मुख्य परीक्षा अभ्यास प्रश्न
भारत-चीन संबंधों में सीमा विवाद के अतिरिक्त व्यापार, सुरक्षा एवं क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े मुद्दे भी महत्वपूर्ण हैं। भारत-चीन संबंधों की प्रमुख चुनौतियों का विश्लेषण करते हुए समाधान के उपायों पर चर्चा कीजिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
India-China relations involve issues related to trade, security and regional stability besides the border dispute. Analyse the major challenges in India-China relations and discuss measures to address them.
भारत में Workforce Participation Rate में वृद्धि के बावजूद ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में असमानता बनी हुई है। बिहार के संदर्भ में इस समस्या के कारणों एवं रोजगार सृजन के उपायों की चर्चा कीजिए।
Despite an increase in India’s Workforce Participation Rate, disparities in employment opportunities between rural and urban areas persist. Discuss the causes of this problem and measures for employment generation with special reference to Bihar.
भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था एक-दूसरे को किस प्रकार प्रभावित करती हैं? समकालीन वैश्विक परिस्थितियों के संदर्भ में चर्चा कीजिए।
How do India’s strategic autonomy and a multipolar world order influence each other? Discuss in the context of contemporary global developments.
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल स्वदेशी उत्पादन तक सीमित नहीं है। अनुसंधान एवं विकास, सह-विकास, सह-उत्पादन तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग की भूमिका के संदर्भ में भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की रणनीति का मूल्यांकन कीजिए।
Defence self-reliance is not limited to indigenous production alone. Evaluate India’s strategy for defence self-reliance with reference to research and development, co-development, co-production, and industry-academia collaboration.
हिमालयी एवं उप-हिमालयी क्षेत्रों में चरम मौसमी घटनाएँ आपदा जोखिम को बढ़ा रही हैं। पूर्व चेतावनी प्रणाली, जलवायु-अनुकूल बुनियादी ढाँचे और स्थानीय समुदायों की भागीदारी के माध्यम से भारत को आपदा-जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में क्या कदम उठाने चाहिए?
Extreme weather events in Himalayan and sub-Himalayan regions are increasing disaster risks. What steps should India take towards disaster risk reduction through early warning systems, climate-resilient infrastructure and community participation?



