Daily Mains Questions
Current Affairs Based Answer Writing Practice
26 August 2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता, उचित प्रक्रिया और मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग के समक्ष एक महत्वपूर्ण चुनौती है। भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में निर्वाचन आयोग की भूमिका के संदर्भ में चर्चा कीजिए।
Ensuring transparency, due process and protection of voters’ rights during the deletion of names from electoral rolls under Special Intensive Revision (SIR) remains a significant challenge. Discuss the role of the Election Commission of India in ensuring free and fair elections in this context.
बड़े अवसंरचनात्मक परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण संरक्षण, कृषि हितों तथा स्थानीय समुदायों की आजीविका के बीच संतुलन स्थापित करना सतत विकास की अनिवार्य शर्त है। भारत में इस संतुलन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपायों की चर्चा कीजिए।
Balancing land acquisition for major infrastructure projects with environmental protection, agricultural interests and the livelihoods of local communities is essential for sustainable development. Discuss the measures required to achieve such a balance in India.
सार्वजनिक अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा, विद्युत उपकरणों की निगरानी और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की कमजोरियाँ गंभीर मानवीय संकट को जन्म दे सकती हैं। भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में रोगी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शासन एवं संस्थागत स्तर पर क्या सुधार आवश्यक हैं?
Weaknesses in fire safety, monitoring of medical equipment and emergency response mechanisms in public hospitals can lead to serious humanitarian crises. What governance and institutional reforms are required to strengthen patient safety in India’s public healthcare institutions?



