GS Paper II (International Relations)
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) से संबंधित घटनाक्रम भारत की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किस प्रकार महत्वपूर्ण हैं? चर्चा कीजिए।(10 अंक, 150 शब्द)
Discuss the significance of recent developments in Pakistan-occupied Jammu & Kashmir (PoJK) for India’s foreign policy and national security.(10 Marks, 150 Words)

Q. Discuss the significance of recent developments in Pakistan-occupied Jammu & Kashmir (PoJK) for India’s foreign policy and national security.
Model Answer (English)
Introduction
Pakistan-occupied Jammu & Kashmir (PoJK) is an integral part of India as per the Indian Parliament’s 1994 Resolution. Recent protests, violence against civilians, and the so-called Legislative Assembly elections have once again drawn international attention to the democratic deficit and human rights situation in PoJK.
Body
1. Significance for India’s Foreign Policy
Strengthens India’s diplomatic position by highlighting Pakistan’s illegal occupation of PoJK.
Exposes human rights violations, weakening Pakistan’s narrative of democratic governance.
Reinforces India’s stand in international forums such as the UN that the entire Jammu & Kashmir, including PoJK, legally belongs to India.
Builds international support against cross-border terrorism and state-sponsored repression.
Enhances India’s credibility as a responsible democracy advocating rule of law and human rights.
2. Significance for India’s National Security
Cross-border terrorism: PoJK continues to serve as a base for terrorist infrastructure and infiltration.
LoC security: Civil unrest and military repression increase instability along the Line of Control.
Strategic importance: The region borders China and Pakistan, making it critical for India’s security.
Hybrid warfare: Pakistan may intensify misinformation campaigns and proxy activities.
Need for preparedness: Calls for stronger surveillance, intelligence coordination, and border management.
3. Way Forward
Continue diplomatic efforts to expose Pakistan’s actions globally.
Strengthen border infrastructure and counter-terror capabilities.
Promote development and good governance in Jammu & Kashmir.
Raise humanitarian concerns in international forums while maintaining strategic restraint.
Conclusion
Recent developments in PoJK reaffirm India’s consistent position on sovereignty, strengthen its diplomatic case, and underline the need for robust national security measures. A balanced strategy combining diplomacy, security preparedness, and regional development remains the most effective approach.
हाल के दिनों में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में हुए घटनाक्रमों का भारत की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में महत्व स्पष्ट कीजिए।
मॉडल उत्तर (हिंदी)
भूमिका
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) भारतीय संसद के 1994 के सर्वसम्मत प्रस्ताव के अनुसार भारत का अभिन्न अंग है। हाल के विरोध-प्रदर्शन, नागरिकों पर गोलीबारी तथा तथाकथित विधानसभा चुनावों ने PoJK में लोकतांत्रिक संकट और मानवाधिकार उल्लंघनों को पुनः वैश्विक चर्चा का विषय बना दिया है।
मुख्य भाग
1. भारत की विदेश नीति के लिए महत्व
भारत के दावे को मजबूती मिलती है कि PoJK पर पाकिस्तान का कब्ज़ा अवैध है।
मानवाधिकार उल्लंघनों का पर्दाफाश होने से पाकिस्तान की लोकतांत्रिक छवि कमजोर होती है।
संयुक्त राष्ट्र सहित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की स्थिति अधिक सुदृढ़ होती है।
सीमा-पार आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक समर्थन प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
भारत की उत्तरदायी लोकतांत्रिक राष्ट्र की छवि और मजबूत होती है।
2. भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्व
PoJK आतंकवादी ढांचे और घुसपैठ का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
नियंत्रण रेखा (LoC) पर अस्थिरता एवं सैन्य तनाव बढ़ने की आशंका रहती है।
चीन-पाकिस्तान के सामरिक समीकरण के कारण यह क्षेत्र रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पाकिस्तान हाइब्रिड युद्ध, दुष्प्रचार एवं प्रॉक्सी गतिविधियों को बढ़ा सकता है।
इससे सीमा सुरक्षा, खुफिया तंत्र और सैन्य तैयारी को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता स्पष्ट होती है।
आगे की राह
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के दुष्प्रचार का प्रभावी प्रतिवाद।
सीमा अवसंरचना एवं आतंकवाद-रोधी क्षमता को मजबूत करना।
जम्मू-कश्मीर में विकास एवं सुशासन को और गति देना।
मानवाधिकार मुद्दों को वैश्विक मंचों पर तथ्यों के साथ उठाना।
निष्कर्ष
PoJK के हालिया घटनाक्रम भारत के संप्रभुता संबंधी दावे को और मजबूत करते हैं तथा यह स्पष्ट करते हैं कि कूटनीतिक सक्रियता, सुदृढ़ राष्ट्रीय सुरक्षा और समावेशी विकास—इन तीनों का समन्वय ही भारत के दीर्घकालिक हितों की रक्षा का सर्वोत्तम मार्ग है।